निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में मरीजों को दिया परामर्श हड्डी एवं जोड़ संबंधी समस्याओं की जांच के साथ उपचार को लेकर दी चिकित्सकीय सलाह
झांसी। कपूर हॉस्पिटल, इलाइट चौराहा, सिविल लाइंस, झांसी में रविवार को निःशुल्क हड्डी एवं जोड़, हृदय रोग तथा जनरल सर्जरी जांच एवं परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक विभिन्न स्वास्थ्य समस्याओं से पीड़ित मरीजों की जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया गया। शिविर को लेकर क्षेत्रवासियों में भी उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में मरीज स्वास्थ्य जांच के लिए पहुंचे।
शिविर में डॉ. अनमोल कनकने (एम.एस. ऑर्थो), फेलोशिप इन ज्वाइंट रिप्लेसमेंट एवं स्पोर्ट्स इंजरी ने हड्डी एवं जोड़ संबंधी रोगों से पीड़ित मरीजों की जांच की। उन्होंने घुटने, कूल्हे एवं जोड़ प्रत्यारोपण, गठिया (ऑर्थराइटिस) सहित हड्डियों एवं जोड़ों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के संबंध में मरीजों को चिकित्सकीय सलाह दी। मरीजों को बीमारी की स्थिति के अनुसार उपचार, सावधानी तथा आवश्यक जांच के संबंध में भी जानकारी दी गई।
शिविर के दौरान घुटने, कूल्हे एवं जोड़ों में दर्द, चलने-फिरने में परेशानी, गठिया तथा अन्य हड्डी संबंधी समस्याओं से परेशान मरीजों ने चिकित्सकों से परामर्श लिया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की समस्याओं को सुनकर उन्हें उचित उपचार संबंधी मार्गदर्शन दिया गया।
कपूर हॉस्पिटल की ओर से आयोजित इस शिविर में मरीजों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ ही जांच एवं उपचार को लेकर विशेष रियायत भी दी गई। शिविर में चिकित्सकीय परामर्श निःशुल्क रखा गया, जबकि जांच पर 30 प्रतिशत तथा दवाइयों पर 10 प्रतिशत की छूट की सुविधा प्रदान की गई। अस्पताल प्रबंधन के अनुसार ऐसे स्वास्थ्य शिविरों का उद्देश्य लोगों को समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श उपलब्ध कराना और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।इस अवसर पर अनमोल, प्रीति झां, नरेंद्र झां, कुसुम वर्मा सहित आदि स्टाफ मौजूद रहा।