नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने वाला वांछित आरोपी गिरफ्तार
औरैया। अजीतमल पुलिस ने नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। एसपी के निर्देशन में चल रहे अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत थाना अजीतमल पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की। आरोपी अमृत प्रसाद उर्फ पिंकू (27) पुत्र कन्हैया लाल निवासी औंता अटरिया थाना चुर्खी, जालौन को साधू ढाबा के पास बनी गुमटी के पास से पकड़ा गया। आरोपी थाना अजीतमल के मुकदमा संख्या 570/25 धारा 87/137(2) बीएनएस में वांछित था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया।