Uttar Pradesh
मड़िहान विधायक ने अधिवक्ता कक्ष भवन का किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास
मीरजापुर । शनिवार को तहसील मड़िहान, विधानसभा मड़िहान के प्रांगण में अधिवक्ता कक्ष भवन के निर्माण हेतु तहसील के अधिवक्ताओं द्वारा लंबे समय से मांग की जा रही थी। जिसको लेकर आज पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने अपनी विधायक निधि से 15 लाख रुपये की लागत से बनने वाले अधिवक्ता कक्ष भवन के निर्माण हेतु विधि-विधान से पूजा-पाठ कर भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर विधायक ने अधिवक्ताओं को बैठने की समुचित व्यवस्था उपलब्ध कराने की बात कही।
इस अवसर पर अधिवक्ता बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्रवण कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष जंग बहादुर सिंह, संरक्षक रामधनी सिंह, संजय त्रिपाठी, कुंजबिहारी सिंह, राकेश कुमार मिश्रा, सुनीलदत्त सिंह, धर्मेंद्र कुमार यादव सहित तमाम अधिवक्ता उपस्थित रहे।