मंदिरों में उमड़े देवी भक्त, हुआ फ्लैग मार्च
प्रतापगढ़। शारदीय नवरात्र के दूसरे दिन सोमवार को बाबा घुइसरनाथ धाम में भक्तों की भीड़ उमड़ी दिखी। वहीं प्रशासन ने रविवार की देर शाम ऐहतियातन फ्लैंग मार्च भी किया। भक्तों ने पंक्तिबद्ध होकर बाबा का जलाभिषेक किया। वहीं मां दुर्गा की भी आरती उतारी। घरों में भी मां का पाठ हुआ। देवी मंदिरों में भी मेले का दृश्य दिखा। लालगंज के परमानन्द आश्रम में मां काली, मां पीताम्बरा, मां विश्वमोहिनी तथा राधारानी का भव्य श्रृंगार देख भक्त मंत्रमुग्ध दिखे। रायबरेली रोड, प्रतापगढ़ रोड, कालाकांकर रोड तथा घुइसरनाथ रोड पर सजे पाण्डालों में भी दर्शन पूजन को भक्त उमड़े दिखे। वहीं नवरात्र को लेकर एसडीम वाचस्पति सिंह एवं प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार ने भारी फोर्स के साथ कस्बे समेत संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैंग मार्च भी किया। इनहन भवानी धाम, मां चैहर्जन देवी, ग्रामदेवी में भी रविवार की संध्या आरती में भजन संकीर्तन में भी देवी भक्तों को मां के जयघोष किया।