मतदाता सूची की जांच के दौरान विवाद, मारपीट अधिवक्ता और प्रधान प्रशासक के परिजन भिड़े।।
संग्रामगढ।़ थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर सोहाग गांव में बुधवार को मतदाता सूची की जांच के दौरान शिकायतकर्ता अधिवक्ता और प्रधान प्रशासक के परिजनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। विवाद के कारण जांच करने पहुंचे अधिकारी जांच अधूरी छोड़कर वापस लौट गए।
गांव निवासी अधिवक्ता अनुज कुमार शुक्ला ने ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में शादीशुदा महिलाओं के नाम दर्ज किए जाने समेत अन्य आपत्तियों को लेकर एसडीएम कुंडा को शिकायती पत्र दिया था। शिकायत पर जांच के लिए बुधवार को नायब तहसीलदार कुंडा लालमणि और ब्लॉक से एडीओ पंचायत केवला प्रसाद प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदपुर सोहाग पहुंचे। अधिकारियों द्वारा शिकायत में दर्ज बिंदुओं की जांच की जा रही थी।
इसी दौरान शिकायतकर्ता अधिवक्ता अनुज कुमार शुक्ला और प्रधान प्रशासक अंजलि द्विवेदी के ससुर सुनील कुमार द्विवेदी व पप्पू के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में मारपीट होने लगी। मारपीट होते देख अधिकारी जांच अधूरी छोड़कर वापस लौट गए।
अधिवक्ता अनुज कुमार शुक्ला ने थाने में शिकायत देकर आरोप लगाया कि विवाद के दौरान असलहा निकालकर उनके साथ मारपीट की गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू की। एसओ संग्रामगढ़ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि दोनों लोगो की तरफ से प्रथान पत्र मिला पुलिस मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। जांच पड़ताल के बाद मुकदमा दर्ज किया जाएगा