``` ```

मिशन शक्ति अभियान के तहत उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं और महिला पुलिसकर्मियों का सम्मान

शासन के निर्देश पर शारदीय नवरात्रि के अवसर पर मिशन शक्ति विशेष अभियान के तहत सोमवार को रिजर्व पुलिस लाइन, रवीन्द्रनगर धूस के प्रांगण में महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को लेकर भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं तथा महिला पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद विजय कुमार दूबे, विधायक पडरौना मनीष जायसवाल, विधायक तमकुहीराज डॉ. असीम कुमार राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, जिलाधिकारी संजय चौहान, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा, सीओ तमकुहीराज जयंत यादव तथा महिला कल्याण विभाग से नलिन सिंह मौजूद रहे।

समारोह में प्रो. वीणा, रीता यादव, प्रियंका चौरसिया, प्रीति सिंह, वंदना कुशवाहा, साक्षी पाण्डेय, सुनीता पाण्डेय एवं मीरा शुक्ला को विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
इस खबर को शेयर करें