``` ```

मोना ने प्रदेश कांग्रेस की टीम चयन में सभी वर्गो का जीता भरोसा, बेहतर प्रदर्शन की जागी उम्मीद दिग्गज कांग्रेसी छत्रप प्रमोद की बेटी को लेकर यूपी में कार्यकर्ताओं में नये उत्साह का संचार, भरोसे की शुरू हुई पारी

कांग्रेस हाईकमान द्वारा उत्तर प्रदेश में खोई जमीन को वापस लाने के लिए विधानसभा चुनाव के ठीक पहले जिले की रामपुर खास की विधायक आराधना मिश्रा मोना के ऊपर दारोमदार सौंपा है। शीर्ष नेतृत्व ने नौ बार के यूपीे के कांग्रेस विधायक रहे और मौजूदा समय में राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी की बेटी आराधना मिश्रा मोना पर यह भरोसा सोंच समझकर उठाया है। रविवार को लखनऊ के नेहरू भवन में अध्यक्ष का पदभार ग्रहण करने के बाद आराधना मिश्रा मोना का कार्यकर्ताओं के लिए स्वागत नहीं संघर्ष का श्लोगन एलओपी राहुल गॉधी के देश व्यापी संघर्ष के शंखनाद को यूपी के कांग्रेसियों में नये उत्साह का जोश भी भर गया है
इस खबर को शेयर करें