``` ```

मिनी मैराथन में हुंडई हाई स्कूल और फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल का जलवा बालिका वर्ग में हुंडई हाई स्कूल 50 अंकों के साथ चैंपियन, बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल ने जीती टीम ट्रॉफी

सेंट थॉमस स्कूल में शनिवार को 14वीं फादर रॉल्फी डिसूजा मेमोरियल मिनी मैराथन का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में शहर के विभिन्न विद्यालयों के 200 से 300 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। बालिका वर्ग की टीम चैंपियनशिप में हुंडई हाई स्कूल ने 50 अंक हासिल कर खिताब जीता, जबकि बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल 25 अंकों के साथ विजेता बना।
बालिका वर्ग की व्यक्तिगत स्पर्धा में सेंट थॉमस स्कूल की अनिका गुप्ता ने पहला स्थान हासिल किया। वहीं, बालक वर्ग में फ्लोरेट्स इंटरनेशनल स्कूल के पवन पाल ने बाजी मारी। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में खेल भावना, अनुशासन, शारीरिक स्वास्थ्य और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ स्वर्गीय फादर रॉल्फी डिसूजा के योगदान को याद करना रहा।
बाक्स ..........................
इस खबर को शेयर करें