माघ मेला में चलेगा विशाल भण्डारा, वस्त्र दान रू स्वामी हरिनारायण समदर्शी 22 वर्षो से श्रद्धालुओं की माघ मेला में दिन - रात करते है सेवा छत्रपति शिवा जी महराज के 13 वें वंशज के राजगुरु है स्वामी समदर्शी महराज
प्रयागराज। छत्रपति शिवा जी महराज के 13 वें वंशज के राजगुर स्वामी हरि नारायण समदर्शी महराज विश्व प्रसिद्ध तीर्थराज प्रयागराज में जनवरी - 2027 में लगने वाले विशाल माघ मेला की तैयारियों में लग गये है। वह प्रयागराज आये हुए है। उन्होंने कहा कि 22 वर्षो से लगातार माघ मेला, कुंभ मेला और महाकुम्भ मेला के दौरान विशाल भण्डारा और वस्त्र दान दिन - रात शिविर में चलता रहता है। स्वामी हरि नारायण समदर्शी महराज के नेतृत्व मे सिद्धेश्वर पुरुषार्थ संत गौ सेवा दण्डी स्वामी बालक आश्रम की ओर से, संतो और जरुरत मंदो को वस्त्र वितरण और भंडारा आयोजित किया जाता है। संस्थापित आश्रम शाखा कार्यालय अरैल प्रयागराजप्रमुख संस्थान आश्रम गौशाला चित्रकूट ( आश्रम उप शाखा ) पुरुषार्थ से आश्रम गौशाला संस्था की ओर से माघ मेला क्षेत्र प्रयागराज में 22 वर्षों से सेवा कर रहे है। स्वामी जी के सिद्धेश्वर पुरुषार्थ आश्रम की तरफ से माघ मेला में शिविर लगता है। हर वर्ष संत, महात्माओं को प्रतिदिन भंडारा कराकर वस्त्र का दान किया जाता है।स्वामी हरि नारायण समदर्शी महराज ने बताया कि वर्ष 2026 - 27 का माघ मेला 52 दिनों का है जो मकर संक्रांति 14 - 15 जनवरी से शुरू होकर महाशिवरात्रि छह मार्च तक चलेगा। उन्होंने बताया कि सनातन धर्म समृद्धि की ओर बढ रहा है ऐसे में देश ही नही बल्कि विश्व के बडी संख्या में लोग सनातन धर्म से जुड रहे है। बताया कि माघ में लगने वाले शिविर में देश के कोने - कोने से बडी संख्या में शिष्य और श्रद्धालु परिवार सहित माघ मेला में शामिल होने के लिए आएगे जो शिविर में माहभर रहकर कल्पवास करेंगे।उल्लेखनीय है कि स्वामी हरि नारायण समदर्शी महराज छत्रपति शिवा जी महराज के 13 वें वंशज के राजगुरु है, जो पुणे, सतारा और मुम्बई में रहकर भगवद भजन और सनातन धर्म की सेवा कर रहे है।