मॉडर्न स्कूल में भारतीय छात्र संसद सम्मेलन आयोजित, विद्यार्थियों ने निभाई सांसदों-विधायकों और राष्ट्र प्रतिनिधियों की भूमिका
झांसी। कानपुर रोड स्थित मॉडर्न पब्लिक स्कूल एवं मॉडर्न स्कूल सिविल लाइन के संयुक्त तत्वावधान में भारतीय छात्र संसद सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में संयुक्त राष्ट्र संघ की विभिन्न समितियों, भारतीय संसद एवं उत्तर प्रदेश विधानसभा के प्रतिरूप कार्यशालाओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने समसामयिक विषयों पर लोकतांत्रिक पद्धति से विचार-विमर्श और वाद-विवाद किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने विभिन्न राजनीतिक दलों के सांसदों, विधायकों एवं विभिन्न देशों के प्रतिनिधियों की भूमिका निभाते हुए भारतीय समाज में राजनीतिक परिवर्तन, वैश्विक चुनौतियों, भारत पर उनके प्रभाव तथा संभावित समाधान पर अपने विचार प्रस्तुत किए। सम्मेलन के माध्यम से विद्यार्थियों को संसदीय कार्यप्रणाली, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और लोकतांत्रिक मूल्यों की व्यावहारिक जानकारी दी गई।
कार्यक्रम में मॉडर्न ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के फाउंडर चेयरमैन कैप्टन अरविन्द विश्वनाथन, फाउंडर चेयरपर्सन श्रीमती शांति विश्वनाथन, प्रबंध निदेशक श्री अपूर्व शुक्ला एवं मॉडर्न पब्लिक स्कूल की प्राचार्या श्रीमती रत्ना विश्वनाथन ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार, प्रमाण पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। वहीं चेयरमैन डॉ. रोहिन विश्वनाथन एवं मॉडर्न स्कूल की प्राचार्या श्रीमती अंशिता विश्वनाथन ने विजयी प्रतिभागियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि यह आयोजन केवल एक सभा तक सीमित नहीं, बल्कि युवाओं में नेतृत्व क्षमता, नागरिक भागीदारी और लोकतांत्रिक सोच विकसित करने का महत्वपूर्ण मंच है। सम्मेलन में युवा ऊर्जा और अनुभवी मार्गदर्शन का समन्वय देखने को मिला, जिसने विद्यार्थियों को विषयों पर गहराई से विचार करने और जिम्मेदारी के साथ अपनी बात रखने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में कहा गया कि राजनीति, शासन, अध्यात्म और मीडिया सहित विभिन्न क्षेत्रों के अनुभवों को युवाओं से जोड़कर नैतिक नेतृत्व और नागरिक सहभागिता की भावना को मजबूत किया जा सकता है। विद्यार्थियों ने अपने ज्ञान के साथ-साथ वैश्विक मूल्यों, जिम्मेदारी और समर्पण का भी प्रदर्शन किया।
अंत में कार्यक्रम अध्यक्ष सचिन शर्मा ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई दी तथा विद्यालय प्रबंध समिति के सदस्यों को सहयोग और मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद दिया।