लार्ड बुद्धा कप के सेमीफाइनल में कौशांबी प्रतापगढ़ और जौनपुर रायबरेली की भिड़ंत लीग मुकाबलों में कौशांबी और जौनपुर ने दर्ज की जीत
प्रयागराज बहादुरगंज में डिवीजन चौक पोस्ट-8 के सेक्टर वार्डन असद कुरैशी के आवास पर सिविल डिफेंस की मासिक बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में बड़ी संख्या में वार्डन अधिकारी शामिल हुए।
बैठक में आगामी त्योहार दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर सुरक्षा और व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा हुई।
बैठक में डिविजनल वार्डन मनी मेहरा जी ने सभी वार्डनों को निर्देशित किया कि -
आगामी त्योहारों पर सभी वार्डन अनिवार्य रूप से ड्रेस में ड्यूटी करेंगे। जिसका I-Card रिन्यूअल होना है, वे जल्द से जल्द अपने सभी पेपर सबमिट करें।उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सिविल डिफेंस की भूमिका बहुत महत्वपूर्ण होती है, इसलिए सभी को अलर्ट मोड पर रहना होगा और प्रशासन के सहयोग में अपना सहयोग प्रदान करे और सभी आने वाले पर्व को सकुशल सपन्न कराया जाए और अपने कर्तव्य को बखूबी से निभाना है।बैठक में शामिल वार्डन डिविजनल वार्डन मनी मेहरा,डिप्टी डिविजनल वार्डन आशीष टंडन,आईसीओ मो. याकूब, कमलेश श्रीवास्तव, स्टाफ ऑफिसर मो. मजहर, पोस्ट वार्डन परवेज अहमद, डिप्टी पोस्ट वार्डन रवि कुमार साहू, सेक्टर वार्डन असद कुरैशी, सद्दाम सिद्दीकी, मो. कलीम, मनोज गुप्ता, विमलेश गुप्ता, गौरव श्रीवास्तव, फायर फाइटर विकास कनौजिया, मो. अतहर, शिव नारायण यादव, अमित कुमार गुप्ता, पीयूष केसरी, अमित कुमार, करन जायसवाल, आर्यन गुप्ता, फायर फाइटर मो. गुड्डू आदि उपस्थित रहें।