``` ```

खड्डा में बंद मकान में लाखों की चोरी, CCTV में कैद हुई वारदात दूसरे दिन फिर चोरी से इलाके में दहशत, बाढ़ के चलते गांव से घर में रखा था सामान

कुशीनगर-:खड्डा थाना क्षेत्र के सिविल लाइन वार्ड नंबर-6 में चोरों ने एक बंद मकान का ताला तोड़कर लाखों के सामान और जेवरात पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की पूरी वारदात सामने स्थित दुकान के CCTV कैमरे में कैद हो गई है। लगातार दूसरे दिन हुई चोरी से इलाके में दहशत है।

बताया जा रहा है कि सिविल लाइन निवासी निर्मला देवी पत्नी धर्मवीर प्रजापति जिउतिया व्रत के लिए मकान में ताला लगाकर मदनपुर सुकरौली गांव गई थीं। बाढ़ के खतरे को देखते हुए उन्होंने अपना कीमती सामान, जेवर और मोटरसाइकिल खड्डा वाले मकान में रखा था।
इस खबर को शेयर करें