``` ```

कुशीनगर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 21 लाख के 109 खोए मोबाइल बरामद, मालिकों के चेहरे खिले

कुशीनगर पुलिस ने लोगों के खोए हुए 109 मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटा दिए। बरामद मोबाइलों की अनुमानित कीमत करीब 21 लाख 80 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस अधीक्षक केशव कुमार के निर्देशन और अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ वर्मा के पर्यवेक्षण में सर्विलांस सेल और थानों की टीम ने CEIR पोर्टल पर दर्ज शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए जनपद के अलावा गैर जनपद और गैर प्रांतों से ये मोबाइल बरामद किए।
इस खबर को शेयर करें