काशी विद्यापीठ में मन संवाद, ग्रीन रिबन से दिया मानसिक स्वास्थ्य का संदेश
वाराणसी। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के मनोविज्ञान विभाग और परामर्श केंद्र की ओर से विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर श्मन संवादरू स्वस्थ मन, सशक्त जीवनश् कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की प्रेरणा और कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी के संरक्षण में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत जागरूकता रैली से हुई। इस दौरान मानसिक स्वास्थ्य के प्रतीक ग्रीन रिबन बांधकर समर्थन का संदेश दिया गया। छात्रों ने तनाव, डिप्रेशन और मोबाइल की लत पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किया। दो दिवसीय निशुल्क शिविर में 80 से अधिक विद्यार्थियों ने मनोवैज्ञानिक जांच और परामर्श लिया। शिविर में मोबाइल डी-एडिक्शन और म्यूजिक थेरेपी के जरिए युवाओं को मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व विभागाध्यक्ष प्रो. शेफाली वर्मा ठकराल और समन्वयक डॉ. मुकेश कुमार पंथ ने किया।