कसया तहसीलदार पर एसडीएम कार्यालय चलाने का आरोप डीएम से शिकायत शासकीय कार्य में बाधा डालने का आरोप, दो ग्रामीणों ने डीएम से की शिकायत
कुशीनगर-: कसया तहसील से जुड़ा एक मामला सामने आया है, जिसमें तहसीलदार पर एसडीएम कार्यालय चलाने का आरोप है वही बताया गया की बीते 5 तारीख को पट्टा धारको ने तहसील का घेराव किया था जहाँ ज्ञापन लेने के बाद जवाइंट मजिस्ट्रेट द्वारा जाँच टीम गठित की जा रही थी लेकिन वर्तमान तहसीलदार धर्मवीर सिंह द्वारा शासकीय कार्य में हस्तक्षेप करते हुए जाँच को बाधित कर दिया गया और एसडीएम को गुमराह करने का आरोप लगाया गया है। मामला रहसु जनूबी पट्टी के पट्टा धारको से जुडा हुआ है शिकायतकर्ता अविनाश गोंड और प्रियेश गोंड ने इस संबंध में जिलाधिकारी महोदय को शिकायती पत्र सौंपा है।
दिनांक 08-10-2026 को दिए गए शिकायती पत्र में उल्लेख किया गया है कि उपजिलाधिकारी महोदय द्वारा 5 अक्टूबर को टीम गठित की गई थी, जिसका सिग्नेचर होना बाकी था। आरोप है कि इसी दौरान तहसीलदार द्वारा एसडीएम कार्यालय में आकर विरोध कर उनका घेराव किया गया और सिग्नेचर नहीं होने दिया गया।
शिकायतकर्ताओं ने पत्र में कहा है कि इस पूरी घटना का सीसीटीवी प्रमाण एसडीएम कार्यालय में मौजूद है, जिसकी जांच कराई जाए।
पत्र में आगे कहा गया है कि तहसीलदार पिछले लगभग 35 महीनों से कसया में कार्यरत हैं और उन पर जातिगत भेदभाव करने तथा भू-माफियाओं को संरक्षण देने का भी आरोप लगाया गया है। साथ ही बताया गया कि 5 अक्टूबर को उपजिलाधिकारी कसया द्वारा 5 ग्राम सभा की भूमि का पट्टा दिया गया था, जिस पर गांव के दबंग लोगों द्वारा कब्जा कर लिया गया है।
शिकायतकर्ताओं ने जिलाधिकारी से पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और तहसीलदार कसया को तहसील से हटाने की मांग की है।