कड़ा धाम के आरती स्थल घाट पर महानवमी पर हवन-पूजन, भव्य गंगा आरती और सांस्कृतिक उत्सव संपन्न
कड़ा कौशाम्बी। ऐतिहासिक और पौराणिक तीर्थ स्थल कड़ा धाम में शारदीय नवरात्रि की महानवमी के पावन अवसर पर एक भव्य और अलौकिक गंगा आरती का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश शासन के संस्कृति विभाग के सौजन्य से आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में भारी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। महाआरती के दौरान पूरा घाट क्षेत्र माता और मां गंगा के जयकारों से गुंजायमान रहा।
नवरात्रि के नौ दिन संस्कृति विभाग की ओर से आमंत्रित प्रसिद्ध लोक गायकों और कलाकारों ने मनमोहक भजनों व पारंपरिक देवी गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। भक्तिमय संगीत और भजनों की सुमधुर लहरियों पर श्रद्धालु भावविभोर होकर झूम उठे और पूरा वातावरण आध्यात्मिक रंग में रंग गया।नवरात्रि के नवमी के दिन
मुख्य अतिथि पत्रकार रवि कुमार अग्रहरी ,विशिष्ट अतिथि संतोष पंडा सहित अतिथि सुधीर यादव, मोहित यादव, आयुष यादव, आशू यादव, अमित यादव ने हवन पूजन व गंगा आरती करते हुए गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में गंगा गोमती संस्था के अध्यक्ष विनय कुमार पांडेय व, उपाध्यक्ष अंजना पाण्डेय एवं संचालन कर रहे आशीष विश्वकर्मा सहित संस्था के सदस्य अमित निषाद, अमित कुमार अग्रहरी (सपरिवार), श्यामू गंगा वासी(सपरिवार),अंकित निषाद, हिमांशु जायसवाल, मकबूल गोताखोर,कौशर, मेराज (साउंड सर्विस) और मेराज (फूल वाले) ने अपना सराहनीय योगदान दिया।इस पूरे धार्मिक अनुष्ठान को श्गंगा गोमती संस्थाश् द्वारा बेहद सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराया गया। आरती के भव्य समापन के बाद उपस्थित सभी भक्तों और श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इसके साथ ही मां गंगा से समस्त कड़ा धाम क्षेत्र और देश की सुख, शांति, और समृद्धि की मंगल कामना की गई।