झांसी मंडल में तृतीय सोपान/निपुण परीक्षा आयोजित
झांसी। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स, झांसी मंडल द्वारा जिला प्रशिक्षण केंद्र, पश्चिम रेलवे कॉलोनी में 3 से 4 अक्टूबर तक तृतीय सोपान/निपुण की मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा आयोजित की गई। मंडल रेल प्रबंधक अनिरुद्ध कुमार के मार्गदर्शन में आयोजित परीक्षा में झांसी मंडल के कुल 13 स्काउट, गाइड, रोवर एवं रेंजर ने प्रतिभाग किया।
परीक्षा का आयोजन जिला मुख्य आयुक्त एवं अपर मंडल रेल प्रबंधक (इन्फ्रा) पी.पी. शर्मा, जिला आयुक्त (स्काउट) एवं वरिष्ठ मंडल अभियंता (समन्वय) आशुतोष चौरसिया तथा जिला आयुक्त (गाइड) एवं वरिष्ठ मंडल सिग्नल एवं दूरसंचार अभियंता (समन्वय) रश्मि गौतम के निर्देशन में हुआ।
परीक्षा में एपीआरओ पार्ट-II एवं पार्ट-III के निर्धारित पाठ्यक्रम के तहत स्काउट इतिहास, यूनिफॉर्म, मार्चपास्ट, प्राथमिक सहायता, पायनियरिंग, अनुमान लगाने सहित विभिन्न स्काउटिंग कौशलों की मौखिक एवं प्रायोगिक परीक्षा ली गई। प्रतिभागियों के अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, सेवा भावना तथा सैद्धांतिक एवं व्यावहारिक दक्षताओं का भी मूल्यांकन किया गया।
परीक्षा के प्रथम दिन सहायक जिला आयुक्त (स्काउट) एवं मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ. अभिनव निरंजन ने उपस्थित होकर प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान जिला संगठन आयुक्त (स्काउट) प्रदीप कुमार पाण्डेय, जिला संगठन आयुक्त (गाइड) नीतू श्रीवास्तव सहित भारत स्काउट्स एवं गाइड्स के पदाधिकारी व प्रशिक्षण परामर्शदाता मौजूद रहे। दो दिवसीय परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।