जिला पंचायत अध्यक्ष, जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक एवं मुख्य विकास अधिकारी ने स्वयं श्रमदान कर दिया स्वच्छता का संदेश

भदोही। सेवा संकल्प अभियान ‘स्वच्छता द्य सेवा द्य समृद्धि’ के तहत मंगलवार को पुलिस लाइन और विभूति नारायण राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में विशेष श्रमदान अभियान चलाया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविंद शुक्ला ने स्वयं श्रमदान कर स्वच्छता का संदेश दिया। अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने परिसर की साफ-सफाई करते हुए लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। जिला पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि स्वच्छता प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है और इसे जनआंदोलन बनाने के लिए सभी की सहभागिता जरूरी है। जिलाधिकारी ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन का आधार है और सफाई को दैनिक जीवन की आदत बनाना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता कार्यक्रमों को जनजागरूकता से जोड़ने के निर्देश दिए। मुख्य विकास अधिकारी ने अभियान में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। श्रमदान के बाद अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। जनपद में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक सेवा संकल्प अभियान के तहत विभिन्न जनसेवा, स्वच्छता, स्वास्थ्य एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
इस खबर को शेयर करें