हत्या के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त लोहे का पाइप बरामद
संग्रामगढ़।। पुलिस ने घेराबंदी कर दबोचा आरोपी, हत्या में इस्तेमाल किया गया लोहे का पाइप बरामद
संग्रामगढ़ थाना पुलिस ने हत्या के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अदद डंडा/पाइप लोहे का बरामद किया है। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत संग्रामगढ़ पुलिस को यह सफलता मिली थाना प्रभारी सिद्धार्थ सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।
पुलिस के अनुसार, 10 अक्टूबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर हत्या के मामले में वांछित रोहित पटेल उर्फ कल्लू (25 वर्ष), पुत्र पप्पू पटेल, निवासी सराय निर्भय, थाना संग्रामगढ़, जिला प्रतापगढ़ को चेरागढ़ तिराहे के पास से गिरफ्तार किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इन पुलिसकर्मियों की रही अहम भूमिका
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक विवेक कुमार, हेड कांस्टेबल कुलदीप यादव, कांस्टेबल रोहित यादव, कांस्टेबल पूजा यादव, महिला कांस्टेबल अंजली गुप्ता तथा चालक कांस्टेबल रामनिवास यादव शामिल रहे।