हाटा में मिशन शक्ति के तहत बेटियों ने संभाली प्रशासन की कमान खदीजा बनीं एसडीएम तो काजल बनीं तहसीलदार दोनों ने संभाली एक दिन की कमान
हाटा, कुशीनगर। हाटा तहसील में शनिवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस इस बार खास रहा। मिशन शक्ति 6.0 के तहत बेटियों को एक दिन के लिए प्रशासनिक अधिकारी बनने का मौका दिया गया।
जूनियर हाईस्कूल की कक्षा 6 की छात्रा खदीजा फातिमा एक दिन की SDM बनीं, जबकि कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की छात्रा काजल गुप्ता ने तहसीलदार की कुर्सी संभाली। दोनों छात्राओं ने अधिकारियों के साथ बैठकर प्रशासनिक कामकाज को समझा और फरियादियों की समस्याएं सुनीं।
इस दौरान कस्तूरबा विद्यालय की वार्डन डॉ. अंबू सिंह और उच्च प्राथमिक विद्यालय हाटा के प्रधानाध्यापक विजय श्रीवास्तव छात्राओं के साथ मौजूद रहे।
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व SDM मयंक त्रिपाठी ने बच्चों को कॅरियर को लेकर मार्गदर्शन दिया और डॉक्टर, IAS, पुलिस अधिकारी बनने के लिए मेहनत और लगन से पढ़ाई करने की प्रेरणा दी।
वहीं समाधान दिवस में कुल 37 शिकायतें आईं, जिनमें से 4 का मौके पर निस्तारण किया गया। शेष 33 शिकायतों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए गए। इस मौके पर EO मीनू सिंह, CHC प्रभारी डॉ. अजय सिंह सहित कई विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।