हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन
वाराणसी । हरिश्चंद्र स्नातकोत्तर महाविद्यालय शिक्षक संघ की बैठक 06 अक्टूबर 2026 को संपन्न हुई। बैठक में शिक्षक संघ के नए पदाधिकारियों का चयन चुनाव अधिकारीगण प्रो. विश्वनाथ वर्मा, प्रो. कनकलता विश्वकर्मा एवं प्रो. ममता वर्मा की देखरेख में निर्विरोध संपन्न हुआ।
बैठक में शिक्षक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष प्रो. ओम शर्मा एवं महामंत्री डॉ. धीरज कुमार सिंह ने अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों एवं उपलब्धियों का विवरण प्रस्तुत किया। उन्होंने सभी शिक्षक सदस्यों के सहयोग एवं विश्वास के लिए आभार व्यक्त करते हुए नए पदाधिकारियों के निर्वाचन का प्रस्ताव रखा।
निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत निम्नलिखित पदाधिकारियों का निर्विरोध निर्वाचन हुआ—
अध्यक्ष: डॉ. रमेश कुमार — विधि विभाग
वरिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. विनीत कुमार — इतिहास विभाग
कनिष्ठ उपाध्यक्ष: डॉ. अमित पांडेय — भूगोल विभाग
महामंत्री: डॉ. प्रज्ञा ओझा — हिंदी विभाग
संयुक्त मंत्री: डॉ. आकांक्षा सिंह — अंग्रेजी विभाग
कोषाध्यक्ष: डॉ. रविकांत कसौधन — संस्कृत विभाग
नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार ने अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुने जाने पर सभी शिक्षक सदस्यों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वे सभी के सहयोग एवं सहभागिता से शिक्षक हितों की रक्षा तथा महाविद्यालय के शैक्षणिक एवं अकादमिक वातावरण को और बेहतर बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. रजनीश कुंवर ने नवनिर्वाचित शिक्षक संघ के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि शिक्षक संघ महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था एवं शिक्षक हितों को सुदृढ़ करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नई कार्यकारिणी आपसी समन्वय एवं सहयोग के साथ महाविद्यालय के शैक्षणिक विकास तथा शिक्षक हितों के लिए प्रभावी ढंग से कार्य करेगी।
प्राचार्य ने निवर्तमान पदाधिकारियों के कार्यकाल में किए गए कार्यों के लिए भी उनका आभार व्यक्त किया और नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को सफल कार्यकाल की शुभकामनाएँ दीं।
बैठक में उपस्थित शिक्षक सदस्यों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षक संघ को सक्रिय एवं प्रभावी बनाने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया।