हर स्नातक मतदाता तक पहुंचने की रणनीति पर भाजपा का मंथन व्यक्तिगत संपर्क और शत-प्रतिशत मतदान पर जोर, बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को सौंपी जिम्मेदारी
झांसी। भारतीय जनता पार्टी झांसी महानगर के जिला कार्यालय पर आगामी स्नातक निर्वाचन को लेकर महत्वपूर्ण स्नातक योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में झांसी एवं बबीना विधानसभा क्षेत्र में स्नातक मतदाताओं तक पहुंच बनाने, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने तथा प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क स्थापित करने की रणनीति पर विस्तार से मंथन किया गया।बैठक की शुरुआत पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं भारत माता के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दीप प्रज्वलित कर की गई। बैठक में सदर विधायक रवि शर्मा, शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी, विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता, कोऑपरेटिव बैंक चेयरमैन जयदेव पुरोहित, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप सरावगी, मुकेश मिश्रा एवं संतोष सोनी सहित वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।शिक्षक एमएलसी डॉ. बाबूलाल तिवारी ने कहा कि स्नातक मतदाता केवल सरकारी या निजी कार्यालयों तक सीमित नहीं हैं। समाज में बड़ी संख्या में शिक्षित लोग खेती, व्यापार, स्वरोजगार, घरेलू जिम्मेदारियों और विभिन्न क्षेत्रों में कार्य कर रहे हैं। ऐसे में संगठन के कार्यकर्ताओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचकर प्रत्येक स्नातक मतदाता से सम्मानपूर्वक संपर्क स्थापित करना होगा।सदर विधायक रवि शर्मा ने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपनी कार्यशैली और सोच का दायरा बढ़ाते हुए समाज के प्रत्येक वर्ग के शिक्षित मतदाता से सीधा संवाद स्थापित करना होगा। उन्होंने जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने पर जोर दिया।विधान परिषद सदस्य रामतीर्थ सिंघल ने कहा कि केवल मतदाता सूची तैयार करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि प्रत्येक मतदाता से व्यक्तिगत संपर्क और मतदान के दिन उसे बूथ तक पहुंचाना जरूरी है। बैठक में 19 मतदान केंद्रों की विस्तृत सूची पर चर्चा करते हुए कार्यकर्ताओं की टोलियां बनाकर बूथ स्तर पर जिम्मेदारियां तय की गईं।बैठक में जिला उपाध्यक्ष संजीव अग्रवाल लाला, अभिषेक जैन, शैलेंद्र प्रताप सिंह, देवेंद्र दुबे, अमर सिंह कुशवाहा, अंकित राजा यादव, विनीत खटीक, ममता साहू, मीनू राजावत, पलविंदर नंदा, मोहित पोरवाल, चेतन ओझा, जिला कोषाध्यक्ष मंगल श्रीवास्तव, अंकित साहू, रंजीत साहू, कमलेश परिहार सहित अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। मंडल स्तर से दिलीप पुरी, विजय शिवहरे मोनू, रामकिशन निरंजन, सुशीला गोकुल दुबे, आशीष तिवारी, वीरेंद्र प्रताप सिंह, संतराम पेंटर और पुष्पेंद्र सिंह सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की। अंत में जिला उपाध्यक्ष रानू देवलिया ने सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।