घरेलू विवाद के चलते पेड़ से फांसी का फंदा लगाकर युवक ने दी जान शराब पीने को लेकर पति पत्नी में हुआ था झगड़ा
औरैया। दिबियापुर थाना क्षेत्र के अबावर गांव में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अवावर गांव निवासी देवेश कुमार दोहरे (25) शराब पीने का आदी था। शराब पीने को लेकर पति पत्नी में अक्सर झगड़ा होता था, पत्नी रश्मि दोहरे से झगड़े के बाद देवेश नाराज होकर घर से निकल गया और गांव के बाहर खेतों में एक पेड़ से फांसी लगा ली। परिजनों को जानकारी मिलने पर शव को घर ले आए। परिजनों के अनुसार वह मजदूरी करता था। सूचना पर थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे। जहां पुलिस को युवक का शव घर के बाहर चबूतरे पर रखा मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।