गड़ौली धाम में भव्य दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम का सफल आयोजन
मीरजापुर। अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई के प्रतीक पावन पर्व 'विजयादशमी' के शुभ अवसर पर आज पावन तीर्थ गड़ौली धाम में भव्य दशहरा मेला एवं रावण दहन कार्यक्रम का सफल आयोजन संपन्न हुआ।
इस पावन अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय मंत्री काशी क्षेत्र प्रवीण सिंह गौतम एवं माननीय काशी क्षेत्र मीडिया प्रभारी श्री मधुकर चित्रांश की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी सम्मानित अतिथियों ने प्रभु श्री राम की आरती कर क्षेत्र की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।
जैसे ही रावण के पुतले का दहन हुआ, पूरा गड़ौली धाम 'जय श्री राम' के गगनभेदी जयघोष से गुंजायमान हो उठा। मेले में उमड़ी अपार भीड़ ने इस उत्सव को और भी ऐतिहासिक बना दिया। आप सभी को विजयादशमी की हार्दिक शुभकामनाएं! प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे।