ग्लोबल हंगर इंडेक्स में भारत की स्थिति पर डीपी यादव ने जताई चिंता
लखनऊ। देश में भूख और कुपोषण की समस्या को लेकर समाजवादी पार्टी के नेता डीपी यादव ने चिंता जताई है। ग्लोबल हंगर इंडेक्स-2026 को लेकर उन्होंने कहा कि भारत का गंभीर श्रेणी में होना दुखद और चिंताजनक है। उन्होंने सरकार से प्रत्येक नागरिक को गुणवत्तापूर्ण और पोषणयुक्त भोजन उपलब्ध कराने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की।
डीपी यादव ने कहा कि रिपोर्ट के अनुसार भारत 122 देशों की सूची में 100वें स्थान पर है और देश का स्कोर 24.1 बताया गया है। उन्होंने कहा कि देश की 9.8 प्रतिशत आबादी के कुपोषित होने का उल्लेख गंभीर चिंता का विषय है। सपा नेता ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि खाद्यान्न उपलब्धता को लेकर किए जा रहे दावों के बावजूद कुपोषण की समस्या बनी हुई है। जरूरतमंदों को मिलने वाले राशन की गुणवत्ता और पोषण स्तर में सुधार किया जाना चाहिए, ताकि लोगों को केवल अनाज ही नहीं, बल्कि पर्याप्त पोषण भी मिल सके।