एटीम से रुपए चोरी करने वाला शातिर चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
औरैया। थाना फफूंद पुलिस व एसओजी/सर्विलांस टीम ने ATM से छेड़छाड़ कर रुपये चोरी करने वाले शातिर को गिरफ्तार किया है, आरोपी आकाश कुशवाहा, कानपुर देहात का रहने वाला बताया जा रहा है, पुलिस ने आरोपी के कब्जे से ₹27 हजार नकद और 7 ATM कार्ड बरामद किए हैं, आरोपी ATM मशीन में धातु की पत्ती लगाकर ग्राहकों के रुपये फंसाकर चोरी करता था पुलिस ने कैश ट्रैपिंग की धातु की पत्ती समेत चोरी में इस्तेमाल उपकरण बरामद किए, आरोपी ने इटावा, उन्नाव समेत आसपास के जिलों में भी इसी तरीके से वारदात करना कबूल किया है
करीब एक साल से ATM से रुपये निकालकर अपना खर्च चलता था।