एनपीआरसी बरथाकायस्थ में खेलकूद प्रतियोगिता, बच्चों ने दिखाया दमखम
चिलकाना। एनपीआरसी बरथाकायस्थ के तत्वावधान में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। इसमें विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में 50, 100 व 200 मीटर दौड़, लंबी कूद, कबड्डी और खो-खो स्पर्धाएं हुईं। विभिन्न स्पर्धाओं में शिवा, निहाल, अरहम, लक्ष्मी, सिया और इशानी सहित अन्य खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। अजय कुमार ने कहा कि खेलकूद से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है। इस दौरान जितेंद्र कुमार, ललित कुमार, सोमनाथ, राजेश सैनी, मनोज सैनी, अरुण कुमार, सुरेंद्र, महताब, हुमैरा खातून, आइशा और बृजेश सहित अन्य लोग मौजूद रहे।