एमएलसी चुनाव की पोलिंग पार्टियों को की रवानगी की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा,पोलिंग पार्टियों को दिए निर्देश
डा० एम ए तोमर
मुजफ्फरनगर।उत्तर प्रदेश विधान परिषद मेरठ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के 23 अक्टूबर को होने वाले मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी उमेश मिश्रा ने गुरुवार को विकास भवन में पोलिंग पार्टियों की रवानगी की तैयारियों का जायजा लिया।उन्होंने संबंधित अधिकारियों और मतदान कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मतदान कार्मिकों को निर्देश दिए कि वे सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा और पारदर्शिता के साथ निर्वहन करें।पोलिंग पार्टियों को रवाना करने से पहले निर्धारित चेकलिस्ट के अनुसार मतदान सामग्री का अच्छी तरह मिलान कर लिया जाए, ताकि मतदान के दिन किसी प्रकार की परेशानी न हो।उन्होंने पोलिंग पार्टियों की रवानगी के लिए पर्याप्त बसों की उपलब्धता, मतदान कार्मिकों के आवागमन और ठहरने की व्यवस्था समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही मतदान सामग्री का वितरण व्यवस्थित और समयबद्ध तरीके से कराने को कहा।जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों और निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार आपसी समन्वय से कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी,वाहनों की व्यवस्था और मतदान कार्मिकों की उपस्थिति का स्वयं भौतिक सत्यापन करने को कहा।इस दौरान अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) गंभीर सिंह सहित निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।