एएसपी ने सुनीं समाधान दिवस में शिकायतें, निस्तारण के दिए निर्देश
प्रतापगढ। लालगंज कोतवाली में एएसपी पश्चिमी बृजनंदन राय ने पीड़ितों की समस्याएं सुनीं। यहां कुल आई छह शिकायतों में एक का निस्तारण हुआ। एएसपी ने मातहतों से पारदर्शिता से समस्याओं के निस्तारण के निर्देश दिये। उदयपुर में पीड़ित मजदूर सूरज गौतम पुत्र चितानू गौतम ने गांव के कुछ लोगों पर जाति सूचक गाली व धमकी की शिकायत की, जिस पर पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का आश्वासन दिया। वहीं सांगीपुर में आठ, उदयपुर व लीलापुर में चारदृचार शिकायतें आईं, लेकिन निस्तारण शून्य रहा।