डीपीएस प्रयागराज में डीपीएसएएमयूएन-2026 का सफल समापन दो दिनों तक 450 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने दिखाई बहस, कूटनीति और नेतृत्व क्षमता
प्रयागराज, 4 अक्टूबर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, प्रयागराज में आयोजित दो दिवसीय क्च्ै।डन्छ-2026 का रविवार को उत्साहपूर्ण माहौल में भव्य समापन हुआ। सम्मेलन के प्रथम संस्करण में प्रयागराज सहित विभिन्न शहरों से आए 450 से अधिक छात्र प्रतिनिधियों ने दो दिनों तक समसामयिक राष्ट्रीय एवं वैश्विक मुद्दों पर बहस, कूटनीतिक संवाद और बौद्धिक विचार-विमर्श में भाग लिया।
सम्मेलन के अंतिम दिन सभी समितियों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक विभिन्न विषयों पर चर्चा की। समिति की कार्यवाही के उपरांत संबंधित एग्जीक्यूटिव बोर्ड द्वारा पूरे सत्र का मूल्यांकन किया गया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को उनके शोध, प्रभावी अभिव्यक्ति, तार्किक क्षमता, नेतृत्व एवं कूटनीतिक कौशल के आधार पर सम्मानित किया गया। विजेताओं को बेस्ट डेलीगेट, हाई कमेंडेशन, स्पेशल मेंशन सहित विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए।
सम्मेलन में बॉयज हाई स्कूल, प्रयागराज को उत्कृष्ट समग्र प्रदर्शन के लिए बेस्ट स्कूल डेलिगेशन के खिताब से सम्मानित किया गया।
कार्यकारी मंडलों ने सम्मेलन के सुव्यवस्थित आयोजन, प्रभावी समन्वय और कुशल संचालन की सराहना की। उन्होंने आयोजन टीम के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को एक सार्थक और उत्कृष्ट मॉडल यूनाइटेड नेशंस अनुभव प्रदान करने में पूरी टीम ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
सम्मेलन के दौरान विद्यार्थियों का मार्गदर्शन एवं निरंतर सहयोग करने वाले फैकल्टी एडवाइजर्स को भी मैडम प्रेसिडेंट श्रीमती सोनू सिंह द्वारा स्मृति-चिह्न एवं प्रशस्ति के रूप में सम्मानित किया गया।
समापन समारोह में प्रधानाचार्या डॉ. सुजाता सिंह ने क्च्ै।डन्छ-2026 को सफल बनाने के लिए सेक्रेटेरिएट के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने आयोजन में उनकी समर्पण भावना, टीमवर्क, नेतृत्व क्षमता एवं मेहनत की सराहना की और सेक्रेटेरिएट के सदस्यों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।
दो दिनों तक चले इस आयोजन ने विद्यार्थियों को वैश्विक एवं राष्ट्रीय मुद्दों को समझने, विभिन्न विचारों का सम्मान करने तथा संवाद और कूटनीति के माध्यम से समाधान तलाशने का महत्वपूर्ण अवसर प्रदान किया। क्च्ै।डन्छ-2026 का पहला संस्करण विद्यार्थियों के लिए ज्ञान, नेतृत्व और कूटनीतिक कौशल से भरपूर एक यादगार अनुभव के रूप में संपन्न हुआ।