डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 89.27 प्रतिशत रही सर्वाधिक उपस्थिति प्रदेश के 213 केंद्रों पर 74,500 परीक्षार्थी हुए शामिल, अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
प्रयागराज, 13 अक्टूबर। उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में मंगलवार को डीएलएड द्वितीय सेमेस्टर की आंशिक बैक पेपर परीक्षा सकुशल संपन्न हुई। प्रदेश के 213 निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर तीन पालियों में आयोजित परीक्षा में कुल 74,500 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा के दौरान द्वितीय पाली में सर्वाधिक 89.27 प्रतिशत परीक्षार्थियों की उपस्थिति दर्ज की गई।
परीक्षा नियामक प्राधिकारी, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज के सचिव राजेंद्र प्रताप के अनुसार, प्रथम पाली में विज्ञान विषय की परीक्षा सुबह 10 से 11 बजे तक, द्वितीय पाली में गणित की परीक्षा सुबह 11रू30 बजे से दोपहर 12रू30 बजे तक तथा तृतीय पाली में सामाजिक अध्ययन की परीक्षा दोपहर दो से शाम चार बजे तक आयोजित की गई।
परीक्षा की व्यवस्थाओं का जायजा लेने के लिए सचिव राजेंद्र प्रताप और उप कुलसचिव डॉ. हिमांशु सिंह ने प्रथम पाली में पी.एम.श्री राजकीय इंटर कॉलेज का निरीक्षण किया। वहीं, द्वितीय पाली में डॉ. केपी जायसवाल इंटर कॉलेज में परीक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने परीक्षा संचालन की स्थिति देखी। परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सकुशल संपन्न कराई गई।
तीनों पालियों में रही अलग-अलग उपस्थिति
परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय के अनुसार, प्रथम पाली में 82.69 प्रतिशत, द्वितीय पाली में 89.27 प्रतिशत और तृतीय पाली में 82.68 प्रतिशत परीक्षार्थी उपस्थित रहे। इस प्रकार गणित की परीक्षा वाली दूसरी पाली में सबसे अधिक उपस्थिति दर्ज की गई। परीक्षा के सकुशल संपन्न होने पर विभाग ने राहत की सांस ली।