डॉ. मान सिंह यादव को जिताने के लिए सोमदत्त सिंह पटेल ने किया डोर-टू-डोर जनसंपर्क घर-घर पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से मांगा समर्थन, शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर की चर्चा
प्रयागराज। स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। रविवार को समाजवादी पार्टी के समर्थन में चुनावी जनसंपर्क अभियान के तहत विधानसभा अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य प्रयागराज सोमदत्त सिंह पटेल ने कोरांव तहसील क्षेत्र में डोर-टू-डोर जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने स्नातक एमएलसी प्रत्याशी डॉ. मान सिंह यादव के पक्ष में मतदाताओं से संपर्क कर उन्हें विजयी बनाने की अपील की।
जनसंपर्क अभियान के दौरान सोमदत्त सिंह पटेल ने घर-घर पहुंचकर स्नातक मतदाताओं से मुलाकात की और उनकी समस्याओं एवं अपेक्षाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि डॉ. मान सिंह यादव शिक्षित, संघर्षशील और युवाओं के हितों के प्रति समर्पित प्रत्याशी हैं। उनकी जीत से स्नातक वर्ग की समस्याओं को विधान परिषद में प्रभावी ढंग से उठाने तथा उनके समाधान की दिशा में मजबूती से प्रयास करने का अवसर मिलेगा।
उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में शिक्षित युवाओं के सामने रोजगार, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और भविष्य को लेकर कई चुनौतियां हैं। ऐसे में स्नातक मतदाताओं को ऐसे प्रतिनिधि का चयन करना चाहिए, जो उनकी आवाज को सदन तक पहुंचाने के साथ उनके अधिकारों और हितों के लिए संघर्ष कर सके।
डोर-टू-डोर अभियान से चुनावी माहौल बनाने में जुटे सपाईकोरांव क्षेत्र में चलाए गए जनसंपर्क अभियान के दौरान कार्यकर्ताओं ने मतदाताओं से संवाद स्थापित कर डॉ. मान सिंह यादव के समर्थन में मतदान करने की अपील की। नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव में प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए आपसी समन्वय के साथ अभियान को गति देने पर जोर दिया।
इस दौरान रविंद्र जैसल, मेहताब खान, नौशाद अंसारी, शहादत अली, पुष्कर यादव, पवन सोनकर, अश्वनी पटेल और दीपक पटेल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।