दादा की स्मृति में बने द्वार का सांसद चंदन चौहान ने किया उद्घाटन गुर्जर समाज ने परिवार के साथ खड़े रहने का दिया भरोसा
मुजफ्फरनगर।शुक्रताल स्थित गुर्जर धर्मशाला में उत्तर प्रदेश के प्रथम उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की स्मृति में निर्मित द्वार का उद्घाटन बिजनौर सांसद चंदन चौहान ने किया। इस दौरान दादा और पिता स्वर्गीय संजय चौहान को याद कर सांसद भावुक हो गए।उन्होंने स्मृति द्वार के निर्माण के लिए गुर्जर समाज का आभार जताया।सांसद चंदन चौहान ने भावुक होते हुए कहा किश्रस्वर्गीय दादा बाबू नारायण सिंह और पिता संजय चौहान ने समाज के साथ जो रिश्ते बनाए और जो विश्वास अर्जित किया वह हमारे परिवार की सबसे बड़ी पूंजी है।गुर्जर समाज ने हमेशा हमारे परिवार को मान-सम्मान और सहयोग दिया है।दादा की स्मृति में स्मृति द्वार का निर्माण कर समाज ने जो सम्मान दिया है उसके लिए मैं हृदय से आभारी हूं।यह सम्मान हमारे लिए केवल स्मृति नहीं,बल्कि समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारियों का भी एहसास कराता है।मैं अपने दादा और पिता के आदर्शों पर चलते हुए समाज की उम्मीदों पर खरा उतरने और उनके विश्वास को बनाए रखने के लिए पूरी निष्ठा से प्रयास करता रहूंगा।इस अवसर पर गुर्जर समाज के लोगों ने भी चंदन चौहान और उनके परिवार के साथ हमेशा खड़े रहने का भरोसा दिया।स्वर्गीय बाबू नारायण सिंह की स्मृति में निर्मित द्वार को समाज की ओर से उनके प्रति सम्मान और श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है।कार्यक्रम में सामाजिक एकजुटता और पारिवारिक विरासत के प्रति सम्मान की भावना दिखाई दी।