गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड बाईपास तक बनने वाले नाले का कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने किया भूमिपूजन विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता
मुजफ्फरनगर।पुरकाजी विधानसभा क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देते हुए 37 करोड़ रुपये की लागत से नाला निर्माण परियोजना का रविवार को भूमिपूजन किया गया।उत्तर प्रदेश सरकार में विज्ञान एवं प्रौधौगिकी कैबिनेट मंत्री एवं पुरकाजी विधायक अनिल कुमार ने विधि-विधान के साथ भूमिपूजन कर परियोजना का शुभारंभ किया।इस परियोजना के अंतर्गत गांधी कॉलोनी से पचेंडा रोड होते हुए बाईपास तक नाले का निर्माण कराया जाएगा।कार्यक्रम में बिजनौर सांसद चंदन चौहान,नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप,भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप,राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर,पूर्व जिलाध्यक्ष अजीत राठी और रालोद पंडित उमादत्त शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
**विकास कार्यों को आगे बढ़ाना सरकार की प्राथमिकता : अनिल कुमार**
कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कहा कि क्षेत्र का सर्वांगीण विकास कराना उनकी प्राथमिकता है।37 करोड़ रुपये की यह परियोजना क्षेत्र में जल निकासी की व्यवस्था को बेहतर बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।उन्होंने कहा कि सरकार सड़क,नाला निर्माण और अन्य बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए लगातार काम कर रही है।उन्होंने क्षेत्रवासियों से वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में डबल इंजन सरकार को समर्थन देने और मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि सरकार को मजबूती मिलने से विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में मदद मिलेगी।राष्ट्रीय लोकदल के मंडल अध्यक्ष प्रभात तोमर ने कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सरकार और जनप्रतिनिधियों के प्रयास महत्वपूर्ण हैं।उन्होंने उम्मीद जताई कि नाला निर्माण परियोजना पूरी होने से स्थानीय लोगों को जल निकासी की समस्या से राहत मिलेगी।पूर्व रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि 37 करोड़ रुपये की लागत से शुरू होने वाली यह परियोजना क्षेत्र के विकास में उपयोगी साबित होगी।उन्होंने निर्माण कार्य को निर्धारित मानकों के अनुरूप और समय से पूरा कराने पर जोर दिया।पंडित उमादत्त शर्मा ने परियोजना के शुभारंभ को क्षेत्र के लिए महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि विकास कार्यों से आम जनता को सीधा लाभ मिलना चाहिए।उन्होंने आशा जताई कि नाला निर्माण पूरा होने के बाद क्षेत्र की जल निकासी व्यवस्था बेहतर होगीकार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने परियोजना के शुभारंभ का स्वागत किया।इस अवसर पर क्षेत्र के विकास और जनसुविधाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए नगर पालिका परिषद की अध्यक्ष मीनाक्षी स्वरूप ने परियोजना के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की और उपस्थित लोगों का आभार जताया।उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों और सरकार के बीच बेहतर समन्वय आवश्यक है। उन्होंने गठबंधन की सरकार को मजबूती प्रदान करने की अपील भी की।भाजपा के वरिष्ठ नेता गौरव स्वरूप ने कहा कि क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार होने से आम लोगों को लाभ मिलेगा।उन्होंने कहा कि विकास परियोजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए जनप्रतिनिधियों और प्रशासन के सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।