Uttar Pradesh
बढ़नी बॉर्डर पर एसएसबी की कार्रवाई: मुंबई से 11 लाख की नकदी लेकर नेपाल जा रहा परिवार पकड़ा गया, कस्टम को सौंपा
बढ़नी/सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित बढ़नी चेकपोस्ट पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) ने नियमित जांच के दौरान एक नेपाली परिवार के पास से 11 लाख रुपये की भारतीय मुद्रा बरामद की है। परिवार के सदस्यों का कहना है कि वे मुंबई में रहकर काम करते हैं और वहीं से यह रकम लेकर अपने घर लौट रहे थे। हालांकि, मौके पर वैध दस्तावेज और वित्तीय साक्ष्य प्रस्तुत न किए जाने के कारण सुरक्षाबलों ने नकदी समेत परिवार के चार सदस्यों को अग्रिम विधिक कार्रवाई के लिए सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) के हवाले कर दिया है।
50वीं वाहिनी बलरामपुर की बढ़नी समवाय (बीओपी) के जवानों द्वारा शुक्रवार की रात सीमा चौकी पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान मुंबई से कपिलवस्तु (नेपाल) की ओर जा रहे एक परिवार के सामान की तलाशी ली गई, जिसमें 11 लाख रुपये की भारतीय करेंसी मिली। प्राथमिक पूछताछ में परिजनों ने बताया कि वे मुंबई में रहकर कामकाज करते हैं और उसी सिलसिले में जुटाई गई रकम लेकर गृह जनपद लौट रहे थे।
नियमों के तहत सीमा पार इतनी बड़ी राशि ले जाने के संबंध में संतोषजनक वित्तीय साक्ष्य न मिलने पर एसएसबी ने रकम को जब्त कर लिया। पकड़े गए लोगों की पहचान नेपाल के जिला कपिलवस्तु अंतर्गत थाना बहादुरगंज (वार्ड नंबर 08) निवासी अब्दुल वाहिद (50 वर्ष), उनकी पत्नी साजिरुनिशा (45 वर्ष), पुत्री चांदनी शाह (28 वर्ष) और रिश्तेदार फातिमा (25 वर्ष) के रूप में हुई है।
एसएसबी ने विधिक औपचारिकताएं पूरी करते हुए बरामद 11 लाख रुपये और चारों व्यक्तियों को सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) बढ़नी को सुपुर्द कर दिया है। कस्टम विभाग की टीम अब रकम के स्रोत और सीमा पार ले जाने के संबंध में विधिक जांच-पड़ताल कर रही है।