``` ```

बीजेपी देश के लोकतंत्र को तानाशाही में बदलने का षडयंत्र रच रही - प्रमोद तिवारी राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता ने वोट चोरी के मुद्दे पर संघर्ष में सांसदो के साथ दुर्व्यहार पर मोदी सरकार को घेरा

प्रतापगढ़। राज्यसभा में विपक्ष के उपनेता प्रमोद तिवारी ने चुनाव आयोग पर बीजेपी के इशारे पर मनमाना बदलाव का आरोप लगाते हुए इसे लोकतंत्र के लिये गंभीर खतरा करार दिया है। वहीं काँग्रेंस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा मोना ने लखनऊ में भाजपा महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान राहुल गाँधी के पोस्टर फाड़े जाने को हताशा व अर्मायादित राजनैतिक कुंठा करार दिया है। राज्यसभा में विपक्ष के उप नेता प्रमोद तिवारी ने कहा है कि पिछले चार दिनों से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के त्यागपत्र को लेकर विपक्ष शांतिपूर्ण देशब्यापी विरोध दर्ज कराता आ रहा है।
इस खबर को शेयर करें