``` ```

बिजली स्टोर में किसकी हुकूमत? आउटसोर्सिंग कर्मी को प्रभार देने का मामला शासन तक पहुंचा

पडरौना विद्युत उपकेन्द्र स्टोर में आउटसोर्सिंग कर्मचारी अमित सिंह को नियम विरुद्ध स्टोर का प्रभार सौंपने और स्टोर प्रभारी योगेन्द्र कुमार गुप्ता द्वारा अपनी यूजर आईडी-पासवर्ड देने का मामला अब शासन तक पहुंच गया है।

भ्रष्टाचार अन्वेषण एवं मानवाधिकार परिषद ने प्रमुख सचिव ऊर्जा और यूपीपीसीएल अध्यक्ष को शिकायत भेजकर विजिलेंस जांच की मांग की है। शिकायत में सवाल उठाया गया है कि अमित सिंह को स्टोर का प्रभार किस नियम और किस सक्षम अधिकारी की अनुमति से सौंपा गया।
इस खबर को शेयर करें