Varanasi
भदोही पुलिस ने मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को किया जागरूक सुरक्षा, सशक्तिकरण और कानूनी अधिकारों की दी विस्तृत जानकारी, हेल्पलाइन नंबर भी बताए।
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 11
भदोही। मिशन शक्ति फेज-5 के दूसरे चरण में भदोही पुलिस ने महिलाओं और बालिकाओं को जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी और अपर पुलिस अधीक्षक शुभम अग्रवाल के निर्देश पर यह अभियान बाजारों, सार्वजनिक स्थानों, ग्रामीण और शहरी इलाकों में चलाया गया। इस अभियान के दौरान सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण, कानूनी अधिकारों और अपराधों से बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से बताया गया। उन्हें कई महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई, जिनमें 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) शामिल हैं।
इसके अलावा, न्च्ब्व्च् ऐप के जरिए पुलिस सेवाओं का तुरंत लाभ उठाने और सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी प्रोफाइल से जुड़ी धोखाधड़ी से बचने के तरीके भी बताए गए।
महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों जैसे पॉक्सो एक्ट (बाल यौन शोषण से संरक्षण), दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा से महिलाओं का संरक्षण अधिनियम और साइबर अपराधों से संबंधित सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की भी जानकारी दी गई।
उत्तर प्रदेश पुलिस मिशन शक्ति 5.0 के तहत महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन सुनिश्चित करने के लिए यह अभियान लगातार चला रही है। इसका मुख्य मकसद महिलाओं को समाज में सशक्त और सुरक्षित महसूस कराना है, साथ ही अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की नीति को मजबूत करना है। भदोही पुलिस ने सभी महिलाओं और बालिकाओं से अपील की है कि वे किसी भी असुरक्षा या अपराध की स्थिति में तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या बताए गए हेल्पलाइन नंबरों पर संपर्क करें।