पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर शास्त्री पुल पर सुरक्षा जाल लगाने की मांग

प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 13
मीरजापुर। नगर पालिका परिषद मीरजापुर क्षेत्र में मां गंगा नदी पर बने शास्त्री पुल से हो रही आत्महत्या की घटनाओं को रोकने के लिए पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष व पूर्व पालिकाध्यक्ष मनोज जायसवाल ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखकर पुल के दोनों ओर लोहे की जाली व सुरक्षा उपकरण लगवाने की मांग की।
उन्होंने अवगत कराया कि पिछले कुछ महीनों से शास्त्री पुल से आत्महत्या की अप्रिय घटनाओं में वृद्धि हुई है, जिसे तत्काल रोका जाना जनहित में आवश्यक है।
उन्होंने चुनार का जिक्र करते हुए कहां कि मीरजापुर से लगभग 40 किमी दूर नगर पालिका परिषद चुनार में गंगा नदी पर बने पुल के दोनों तरफ लोहे की जाली लगने के बाद वहां आत्महत्या की घटनाएं शून्य हो गई हैं। उसी तर्ज पर मीरजापुर के शास्त्री पुल पर भी सुरक्षा व्यवस्था की जाए।
इस खबर को शेयर करें