Varanasi
आचार्या काजल कुमारी को मिला ‘ज्योतिष मार्तंड’ सम्मान
प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 15
पटना। बिहार के बोधगया में 16 सितंबर को आयोजित भारतीय ज्योतिष महासम्मेलन में आचार्या काजल कुमारी (गार्गी) को ‘ज्योतिष मार्तंड’ सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें पूर्व सैन्य अधिकारी एवं ज्योतिष क्षेत्र से जुड़े प्रोफेसरों ने सम्मान प्रदान किया। कार्यक्रम में बिहार की कई प्रमुख हस्तियां भी मौजूद रहीं।
जानकारी के मुताबिक,काजल कुमारी सम्मान प्राप्त करने वाली कम उम्र की प्रतिभागियों में शामिल हैं। पटना निवासी काजल हस्तरेखा एवं कुंडली अध्ययन के क्षेत्र में कार्य कर रही हैं। वह हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भोजपुरी और अवधी भाषाओं में कुंडली निर्माण का कार्य करती हैं। काजल लोगों को कुंडली परामर्श निःशुल्क देती हैं और जरूरतमंद लोगों की सहायता भी करती हैं। वह लेखन के क्षेत्र में भी सक्रिय हैं और 20 वर्ष की उम्र में नौ पुस्तकों की रचना की हैं। सम्मान समारोह के दौरान काजल कुमारी ने अपनी उपलब्धि का श्रेय माता-पिता के सहयोग, त्रिदेवियों की कृपा और मां सरस्वती के आशीर्वाद को दिया। सम्मान मिलने पर संस्थान के पदाधिकारियों एवं उपस्थित लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।