भारत विकास परिषद जिला कार्यकारिणी का भव्य डांडिया महोत्सव हुआ संपन्न,450 सदस्यों ने लिया हिस्सा
मुजफ्फरनगर। भारत विकास परिषद जिला कार्यकारिणी मुजफ्फरनगर की ओर से भव्य डांडिया महोत्सव का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में करीब 450 सदस्यों एवं मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।महोत्सव में गीत-संगीत,डांडिया और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने समां बांध दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम के साथ हुआ।इसके बाद गणेश वंदना,नवदुर्गा स्वरूप दर्शन और महिषासुर वध का मंचन किया गया।गीत-संगीत,डांडिया,लकी ड्रॉ और आकर्षक स्टॉल भी कार्यक्रम के प्रमुख आकर्षण रहे।अतिथियों ने सफल आयोजन के लिए जिला कार्यकारिणी की सराहना करते हुए बधाई दी।कार्यक्रम का संचालन जिला सह समन्वयक अकुल अग्रवाल ने किया।महोत्सव की सफलता में जिला समन्वयक विशाल शर्मा,जिला मीडिया प्रभारी शरद ऐरन,महिला सहभागिता प्रमुख पूर्णिमा कांबोज,डा० रुचि शर्मा, प्रिया अग्रवाल,प्रियंका ऐरन सहित सभी शाखाओं और सदस्यों का सराहनीय सहयोग रहा।