भरत मिलाप देख भर आई श्रद्धालुओं की आंखें, कलाकार हुए सम्मानित सगरा सुंदरपुर में दुर्गा पूजा समिति व श्रीरामलीला समिति के तत्वाधान में निकली झांकियों पर हुई पुष्पवर्षा
प्रतापगढ़। सगरा सुंदरपुर बाजार के लक्ष्मणपुर रोड पर राम भरत मिलाप को देख श्रद्धालुओं की आंखे भर आयीं। जय मां दुर्गा पूजा एवं श्रीराम लीला समिति की ओर से दस दिनों तक मनमोहक रामलीला के मंचन के तहत भरत मिलाप देखने बड़ी संख्या में लोगों को जुटा देखा गया। बाजार की सड़कों पर निकाली गई भव्य झांकियों पर पुष्पवर्षा भी हुई। भक्तों ने शंकर पार्वती, राधा कृष्ण, मां काली, सुदामा, विष्णु, कमल दरबार, नन्दी ताण्डव और शिव ताण्डव की झांकियों को अपलक निहारा। मुख्य अतिथि अभय सिंह उर्फ मुन्ना ने श्रीरामलीला के भव्य मंचन से जुड़े कलाकारों को सम्मानित किया। राम के रूप में अभिषेक गुप्ता, लक्ष्मण के चरित्र में आदर्श गुप्ता तथा भरत के किरदार में प्रद्युम्न मिश्र और शत्रुघ्न के चरित्र में अनूप जायसवाल तथा मां सीता के किरदार में आर्यन जायसवाल व हनुमान जी के किरदार में विजय वैश्य तथा बाल हनुमान के किरदार में अंकुश गुप्ता के सराहनीय अभिनय के लिए समिति द्वारा इन्हें माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। कार्यक्रम का संयोजन समाजसेवी संजय शुक्ल एवं रामनयन वर्मा ने संयुक्त रूप से किया। दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष शिवशंकर शुक्ल ने कार्यक्रम की अध्यक्षता व समाजसेवी रत्नाकर त्रिपाठी ने संचालन किया। इस मौके पर सुशील बरनवाल, अंजनेय शुक्ल, गोपाल जायसवाल, डब्बू कोरी, राजकुमार वर्मा, नन्हें यादव, दिनेश शर्मा, पिण्टू वर्मा, मनोज शुक्ला, जाकिर अली, रवि तिवारी, अजय जायसवाल, ओम नारायण वर्मा, नीरज यादव, अजय वैश्य आदि रहे।