भरत मिलाप को लेकर लालगंज में उमड़ी भारी भीड़, श्रीराम का चहुंओर गूंजा जयघोष
प्रतापगढ़। लालगंज नगर की बाजार में सोमवार की रात भरत मिलाप को लेकर चारों तरफ से उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन पसीने से तर बतर हो उठा। अगले दिन सुबह करीब साढ़े चार बजे कालाकांकर रोड पर श्रीराम जयघोष के मध्य भरत मिलाप देख लोगों की आंखे नम हो उठीं। भरत मिलाप को लेकर उमड़ी भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कोतवाल आलोक कुमार पूरी रात फोर्स के साथ नगर की सड़कों पर मशक्कत करते दिखे। भरत मिलाप को लेकर चैक समेत विभिन्न पाण्डालों व मार्गो पर विद्युत सजावट को लोग निहारते दिखे। वहीं कई दलों द्वारा डीजे की भी प्रतियोगिता अनूठी दिखी। डीजे की धुन पर आयोजन समिति के साथ आम दर्शक भी रात भर थिरकते दिखे। भीड़ को बढ़ता देख पुलिस व प्रशासन ने नेशनल हाइवे के प्रतापगढ़ रोड पर धधुआ गाजन तथा संगम चैराहे व रायबरेली रोड पर राजेन्द्र नगर तथा घुइसरनाथ रोड पर छोटी नहर मोड़ के समीप बैरीकेटिंग कर बड़े वाहनों को प्रतिबंधित कर रखा था। वहीं भरत मिलाप को लेकर विभिन्न कमेटियों द्वारा निकाली गयी आकर्षक झांकियों को भी देखने के लिए भीड़ लालायित दिखी।
लालगंज नगर की बाजार में सोमवार की रात भरत मिलाप को लेकर चारों तरफ से उमड़ी भीड़ को लेकर पुलिस व प्रशासन पसीने से तर बतर हो उठा। अगले दिन सुबह करीब साढ़े चार बजे कालाकांकर रोड पर श्रीराम जयघोष के मध्य भरत मिलाप देख लोगों की आंखे नम हो उठीं।