भाजपा पिछड़ा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष बने राजेश निषाद
प्रयागराज। भाजपा ने प्रयागराज में पिछड़ा मोर्चा का महानगर अध्यक्ष राजेश निषाद को नियुक्त किया है।
मीडिया प्रभारी पवन श्रीवास्तव ने बताया कि राजेश निषाद दारागंज के निवासी, पूर्व पार्षद और पार्टी के कई दायित्वों का निर्वहन करने वाले वरिष्ठ नेता हैं। सूचना मिलते ही कार्यकर्ताओं में उत्साह दौड़ गया और उनके आवास पहुंचकर मिष्ठान खिलाकर माल्यार्पण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर राजेश निषाद उर्फ पप्पू निषाद ने उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, अध्यक्ष संजय गुप्ता और प्रदेश संगठन के प्रति आभार जताते हुए दायित्व का निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि यह समय पिछड़े वर्ग के लिए स्वर्णिम समय है। बधाई देने वालों में मधु चकहा, शिव मनोरथ शुक्ला, सुभाष वैश्य, भरत निषाद, दिगम्बर चकहा, सोनू निषाद, राजू श्रीवास्तव, केके पाठक, गोल्डी दुबे, रवि निषाद, नितिन दुबे, श्रीश चंद्र दुबे, राहुल सिंह राणा, शुभम चौरसिया, चिंटू निषाद, सुनील महरा, श्वेताभ निषाद आदि मौजूद रहे।