भाजपा ने स्नातकों को ठगा, सपा ने दिया सिर्फ लॉलीपॉप! अब हक और सम्मान की लड़ाई में शिवशंकर पटेल जनसंपर्क के दौरान स्नातकों के अधिकार, पुरानी पेंशन और रोजगार से जुड़े मुद्दों पर चर्चा
झाँसी । इलाहाबाद-झांसी खंड स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से एमएलसी प्रत्याशी शिवशंकर पटेल ने 13 अक्टूबर को फतेहपुर जनपद में जनसंपर्क कार्यक्रम के माध्यम से स्नातक मतदाताओं से संवाद किया। इस दौरान उनके अभियान को शिक्षा, रोजगार, पुरानी पेंशन बहाली और स्नातकों के अधिकारों जैसे मुद्दों से जोड़कर आगे बढ़ाने की रणनीति रही।
स्नातक मतदाताओं के बीच भाजपा और समाजवादी पार्टी की भूमिका पर सवाल उठाते हुए उनके अभियान का संदेश रहा कि स्नातकों को केवल चुनावी वादों तक सीमित नहीं रखा जाना चाहिए, बल्कि उनके अधिकारों और समस्याओं पर ठोस पहल होनी चाहिए। भाजपा पर स्नातकों को ठगने और सपा पर केवल लॉलीपॉप देने का आरोप लगाते हुए राजनीतिक दलों से उनके वादों और कार्यों का हिसाब मांगने की बात कही गई।
शिवशंकर पटेल लंबे समय से शिक्षक हितों, पुरानी पेंशन बहाली तथा संविदा और आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के मुद्दों को उठाने की बात करते रहे हैं। उनके जनसंपर्क अभियान का केंद्र स्नातकों के सामने इन मुद्दों को रखना और उनके समर्थन की अपील करना रहा।
निर्धारित कार्यक्रम के तहत चित्रकूट के बाद धाता इंटर कॉलेज, गढ़होरी इंटर कॉलेज, घटईपुर इंटर कॉलेज, कब्रहा इंटर कॉलेज, शिवपुरी महाविद्यालय, घरवासी इंटर कॉलेज और रचपालपुर इंटर कॉलेज में संपर्क की रूपरेखा बनाई गई। इसके बाद धाता क्षेत्र और अन्य स्थानों पर जनसंपर्क प्रस्तावित रहा।
शिवशंकर पटेल का संदेश है कि स्नातकों की समस्याओं का समाधान केवल चुनावी नारों से नहीं, बल्कि ठोस पहल और जवाबदेही से होना चाहिए। इस दौरान जितेंद्र कुमार ,आर पी सिंह,संतोष सिंह,जयप्रकाश, जय प्रताप सिंह, रामलाल, रमाशंकर पाल , सतीश, नरेंद्र सिंह, सतीश चंद्र सिंह, नितिन गुप्ता ,आनंद गुप्ता, मनोज कुमार, इंद्रपाल सिंह सचान, सतेन्द्र सिंह, जिलाजीत सिंह, ग्या प्रसाद वर्मा, आनंद मोहन पांडेय, शिवानी, हर्षित पटेल, डॉ विक्रम सिंह, देवेंद्र सिंह, रमेश सिंह पटेल पूर्व ब्लाक प्रमुख तिंदवारी बांदा सहित आदि अध्यापक गण एवं कर्मचारी उपस्थित रहें।