अज्ञात कारणों से कार बाजार में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी दमकल कर्मियों ने कड़ी मसक्कत के बाद आग पर पाया काबू
औरैया। जनपद के अजीतमल कोतवाली अंतर्गत अनंतराम टोल प्लाजा के पास गोपी कार सेंटर में अचानक भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी तत्काल मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। कार बाजार में रखी चार कारें जलकर राख हो गई
सूचना पर पहुंची पुलिस ने आग लगने के कारणों जांच पड़ताल शुरू कर दी है और उससे हुए नुकसान की जानकारी जुटाई जा रही है।