अडानी पावर प्लांट में 300 श्रमिकों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

मीरजापुर। सेवा संकल्प अभियान (17 सितंबर - 02 अक्टूबर 2026) के अंतर्गत प्रधानमंत्री के 25 वर्ष के निरन्तर सेवाकाल की जन-कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा प्रत्येक नागरिक को 'विकसित भारत-2047' के सामूहिक राष्ट्रीय संकल्प से जोड़ने हेतु श्रम एवं सेवायोजन विभाग की कार्ययोजना के अंतर्गत आज निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण कार्यक्रम 'अडानी पावर' मीरजापुर थर्मल यूपी पावर प्रोजेक्ट लिमिटेड परिसर में आयोजित कराया गया।

जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत थर्मल पावर प्रोजेक्ट के 300 से अधिक श्रमिकों का निःशुल्क चिकित्सकीय परीक्षण एवं दवा वितरण कराया गया। इस अवसर पर सहायक श्रमायुक्त सतीश कुमार सहित श्रमिकगण व अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें