आम आदमी पार्टी ने नगर विधानसभा में शुरू किया मोहल्ला प्रमुख एवं बूथ कमेटियों के गठन

मीरजापुर। आम आदमी पार्टी ने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर नगर विधानसभा में अपनी तैयारी शुरू कर दी है। आम आदमी पार्टी ने मिर्जापुर नगर विधानसभा के सभी मोहल्लों में मोहल्ला प्रमुख एवं मोहल्ले की कमेटियों तथा बूथ कमेटियों के गठन की औपचारिक शुरुआत कर दी है। इसके तहत आज मिर्जापुर नगर विधानसभा के पांच मोहल्लों और पांच बूथों पर कमेटी गठन का कार्य किया गया। जिसमें 21 पदाधिकारियों को मोहल्ला प्रमुख और बूथ कमेटियों की जिम्मेदारी दी गई। इन पदाधिकारियों का कार्य सिर्फ मोहल्ले के नागरिकों की समस्याओं का समाधान और उनसे संपर्क करना रहेगा, तथा चुनाव में अपने-अपने मोहल्ले के मतदाताओं को अधिक से अधिक आम आदमी पार्टी के पक्ष में मतदान कराने की जिम्मेदारी दी गई है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से रमाशंकर साहू, प्रदेश सचिव एवं जिला प्रभारी प्रयागराज, इलियास मंसूरी नगर अध्यक्ष आम आदमी पार्टी, राजेश श्रीवास्तव नगर उपाध्यक्ष, अजय कुमार कुशवाहा, राजेंद्र कुमार, रत्ना जगत नाथ, रमेश प्रजापति, दीनानाथ, आकाश रत्ना, पारसनाथ, विजय कुमार गुप्ता, विशाल सिंह इत्यादि पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस खबर को शेयर करें