80 मीटर बाधा दौड़ में सलोनी ने जीता रजत पदक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी प्रतिभाग, 10 दिवसीय फिटनेस प्रशिक्षण शिविर में लेगी हिस्सा
कौशाम्बी। प्रयागराज के मदन मोहन मालवीय स्टेडियम में आयोजित मंडल स्तरीय कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालयों की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में कौशांबी की छात्रा सलोनी ने शानदार प्रदर्शन किया। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय चायल में कक्षा सात की छात्रा सलोनी ने 80 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि के साथ ही उसने राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का स्थान हासिल किया है।
राज्य स्तरीय प्रतियोगिता से पहले सलोनी प्रयागराज के गोहरी, सोरांव स्थित कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में आयोजित 10 दिवसीय फिटनेस प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेगी। यहां उसे शारीरिक दक्षता बढ़ाने और प्रतियोगिता के लिए खुद को तैयार करने का अवसर मिलेगा।
छात्रा की इस उपलब्धि पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा. कमलेंद्र कुमार कुशवाहा और जिला समन्वयक बालिका शिक्षा योगेश तिवारी ने बधाई देते हुए उसके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। प्रतियोगिता में छात्रा के कोच जिला व्यायाम शिक्षक राजीव कुमार सिंह ने कहा कि खेलों में सफलता के लिए नियमित अभ्यास, अनुशासन और शारीरिक फिटनेस जरूरी है। सही मार्गदर्शन और निरंतर मेहनत से विद्यार्थी जिला और प्रदेश स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।