43वीं वार्षिक आम बैठक के बाद सीईपीसी की प्रशासनिक समिति की बैठक, 50वीं इंडिया कार्पेट एक्सपो की तैयारियों पर हुई चर्चा

प्रातःकाल एक्सप्रेस
फोटो 01
नोएडा, 15 सितंबर। कालीन निर्यात संवर्धन परिषद (सीईपीसी) की 43वीं वार्षिक आम बैठक के समापन के पश्चात परिषद के प्रशासनिक समिति सदस्यों (ब्व्।) की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता सीईपीसी के अध्यक्ष कैप्टन मुकेश कुमार गोंबर ने की। बैठक में आगामी 50वीं इंडिया कार्पेट एक्सपो (गोल्डन जुबली) को भव्य एवं सफल बनाने के लिए की जा रही तैयारियों तथा विभिन्न व्यवस्थाओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में सीईपीसी के उपाध्यक्ष असलम महबूब तथा प्रशासनिक समिति के सदस्य महावीर प्रताप शर्मा, मोहम्मद वसीफ अंसारी, अनिल कुमार सिंह, पीयूष कुमार बरनवाल, संजय कुमार गुप्ता, बोध राज मल्होत्रा, रोहित गुप्ता, शेख आशिक अहमद, मेहराज यासीन जान एवं शौकत खान तथा कार्यवाहक कार्यकारी निदेशक-सह-सचिव डॉ. स्मिता नागरकोटी उपस्थित थीं।
बैठक में आगामी एक्सपो को भव्य, सुव्यवस्थित एवं सफल आयोजन के रूप में आयोजित करने के साथ-साथ देश-विदेश से आने वाले खरीदारों तथा सहभागी सदस्य-निर्यातकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष चर्चा की गई। विदेशी खरीदारों के आगमन, होटल, पंजीकरण एवं परिवहन को सुचारु बनाने तथा उनके लिए आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।
आगामी 50वीं इंडिया कार्पेट एक्सपो के लिए अब तक 63 देशों से लगभग 310 खरीदारों तथा 195 निर्यातकों ने अपना पंजीकरण कराया है। इसके साथ ही सहभागी निर्यातकों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए स्टॉल व्यवस्था, प्रवेश (म्दजतल), पंजीकरण, एवं निकास, स्टॉल का सामान पहुँचाना, पार्किंग एवं वाहन व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई। संबंधित कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने तथा एक्सपो के दौरान खरीदारों एवं निर्यातकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर दिया। यह आयोजन भारतीय हस्तनिर्मित कालीन उद्योग को वैश्विक बाजार से जोड़ने तथा देश के कालीन निर्यातकों को अंतरराष्ट्रीय खरीदारों के साथ व्यापारिक अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
इस खबर को शेयर करें